ChhattisgarhRaftaar News Cg

कटघोरा में ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, कार जलकर खाक!

कटघोरा: (प्रांशु क्षत्रिय ) कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरा टॉकीज वार्ड क्रमांक 7, अंबिकापुर रोड में देर रात भीषण आगजनी की घटना सामने आई। ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण उसके नीचे जमा कचरे के ढेर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर पास खड़ी एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार घटना देर रात लगभग 1 बजे की है। शॉर्ट सर्किट के बाद ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े कचरे में आग लग गई और कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें तेज होने के कारण पास स्थित दुकान के बाहर खड़ी कार भी इसकी चपेट में आ गई। अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों तथा दुकानदारों में अफरा-तफरी फैल गई।घटना के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी थी। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया गया।

कचरे के ढेर से बढ़ा हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से कचरा जमा था। इसे हटाने के लिए नगर पालिका को कई बार लिखित शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि इसी लापरवाही के कारण यह गंभीर हादसा हुआ। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो ट्रांसफार्मर के पास स्थित आधा दर्जन से अधिक दुकानों तक आग फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासी अब्दुल सद्दाम ने बताया कि ट्रांसफार्मर के नीचे लंबे समय से कचरा जमा था और इसे हटाने की मांग कई बार की गई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यहां आग लग चुकी है, जिस पर स्थानीय लोगों ने ही काबू पाया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों और व्यापारियों में नगर पालिका एवं विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...