ChhattisgarhRaftaar News Cg

वन विभाग पर उठे सवाल; रायगढ़ में 15 महीनों में छह हाथी शावकों की मौत!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल में हाथी शावकों की लगातार हो रही मौतों ने वन्यजीव प्रेमियों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि रायगढ़ को अब हाथी शावकों की मौत का गढ़ कहा जाने लगा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में छत्तीसगढ़ में कुल 15 हाथियों की मौत दर्ज की गई थी। इनमें से 6 हाथी शावकों की मौत पानी में डूबने से हुई थी। यानी कुल मौतों में लगभग 40 प्रतिशत हाथियों की मौत डूबने से हुई, और ये सभी मृत हाथी शावक थे। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 4 शावकों की मौत रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र में हुई, जो राज्य में हुई कुल मौतों का करीब 25 प्रतिशत है। इसी बीच हाल ही में रायगढ़ जिले की कुरकुट नदी में दो और हाथी शावकों के शव तैरते हुए मिले हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक नदी पार करते समय पानी खींचने के लिए लगाए गए अवैध पंप में करंट प्रवाहित होने के कारण दोनों शावकों की मौत हो गई। इस तरह पिछले लगभग 15 महीनों में रायगढ़ वन मंडल में कुल 6 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही इन घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर रायगढ़ में ही इतनी अधिक संख्या में हाथी शावकों की मौत क्यों हो रही है, जबकि वन विभाग हाथी मित्र दलों के माध्यम से हाथियों की 24 घंटे निगरानी का दावा करता है। वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि इन घटनाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। कुछ लोगों ने आशंका भी जताई है कि कहीं हाथियों के शावकों को जानबूझकर नुकसान तो नहीं पहुंचाया जा रहा, ताकि वे बड़े होकर मानव-हाथी संघर्ष का कारण न बनें। वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों ने राज्य सरकार और वन विभाग से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा हाथियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...