BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; एशिया पर भारत का कब्जा, बिलासपुर के अवी मानिकपुरी ने बढ़ाया शहर का मान; अंडर-18 हॉकी एशिया कप जीता भारत, जेल चौक में फूटा जश्न!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारत ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर एशिया में अपना परचम लहरा दिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने जापान को 4-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत में बिलासपुर के होनहार खिलाड़ी अवी मानिकपुरी भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। उनकी सफलता से पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल है। जीत की खबर मिलते ही जेल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर खेल प्रेमियों ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5-3 से हराने के बाद फाइनल में जापान को मात देकर भारत ने तीसरी बार अंडर-18 हॉकी एशिया कप अपने नाम किया। इससे पहले भारत 2001 और 2016 में भी चैंपियन रह चुका है।

 

कुदुदंड से एशिया चैंपियन टीम तक का सफर……

 

छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर के कुदुदंड क्षेत्र से निकलकर अवी मानिकपुरी का भारतीय टीम में पहुंचना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष रोहित वाजपेई ने इसे बिलासपुर के खेल इतिहास की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि पहली बार बिलासपुर का कोई खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा बनकर आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में उतरा है और विजेता टीम का सदस्य बना है। अवी मानिकपुरी की इस सफलता ने शहर के युवा खिलाड़ियों में नया उत्साह भर दिया है। खेल प्रेमियों का मानना है कि उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी और बिलासपुर को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...