BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध संबंध के शक में फल कारोबारी पर चाकू से हमला..इलाज के दौरान मौत; रायपुर से दबोचा गया आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में फल दुकान संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान दुर्गेश साहू उर्फ गोलू सर्किट (32) निवासी तिफरा बाजार चौक के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 7 जून की रात करीब 9:30 बजे फल कारोबारी मनीष गोस्वामी अपनी दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी पीछे से पहुंचा और धारदार चाकू से हमला कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल मनीष को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया कि मनीष गोस्वामी का आरोपी के परिवार की एक महिला से कथित संबंध था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। थाना प्रभारी अभय सिंह बैस के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस ने रायपुर में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...