BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल कल, नगर निगम कार्यालय का होगा घेराव; कांग्रेस भवन से पदयात्रा निकालकर नेहरू चौक पहुंचेगे कार्यकर्ता, पानी की समस्या पर प्रदर्शन की तैयारी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में गहराते पेयजल संकट को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार बढ़ रही पानी की समस्या, खराब पड़े सबमर्सिबल पंप, नलों से गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति तथा टैंकरों की कमी को लेकर कांग्रेस 8 जून को नगर निगम कार्यालय के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने बताया कि शहर के अधिकांश वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच नागरिकों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे आमजन खासकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसजन सोमवार शाम 4 बजे तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होंगे। इसके बाद पदयात्रा निकालते हुए नेहरू चौक स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचेंगे, जहां निगम प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश सरकार और नगर निगम जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में विफल साबित हुए हैं। सुशासन और विकास के दावों के बीच शहर के लोग पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि हाल ही में महिलाओं ने कलेक्टर से मिलकर पेयजल समस्या दूर कराने की मांग की थी, लेकिन इसके बावजूद हालात में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। कई वार्डों में लोगों को टैंकरों का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...