ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

निजी फोटो वायरल करने की धमकी: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर, ब्लैकमेल करने वाली महिला गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) अकलतरा पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव निवासी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर एक युवक को निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप है। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक महिला उसके निजी एवं आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रही थी। महिला ने फोटो युवक और उसके परिवार के सदस्यों के मोबाइल पर भी भेजे थे। पैसे नहीं देने पर इंस्टाग्राम में फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी जा रही थी। जांच में पता चला कि युवक और महिला एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पिछले 12 से 15 दिनों से महिला लगातार युवक को ब्लैकमेल कर रही थी। मानसिक दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पिछले सात दिनों से उसका इलाज चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत धारा 308(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने राजनांदगांव पहुंचकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किया गया है, जिसमें व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, उप निरीक्षक विनोद जटवार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दिव्या कुर्रे तथा आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...