ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी के 45 दिन बाद प्रेमी संग निकली नवविवाहिता: रेलवे ट्रैक पर हादसा, युवक की मौत…महिला गंभीर।

बालोद: (प्रांशु क्षत्रिय) एक नवविवाहिता के प्रेमी के साथ घर छोड़ने के बाद रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम दैहान स्थित रेलवे अंडरब्रिज के पास की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कांकेर जिले के ग्राम कोरतरा निवासी 23 वर्षीय मोनिका खरे का विवाह 22 अप्रैल 2026 को बालोद जिले के ग्राम परसोदा (जगन्नाथपुर) निवासी टीकम कुमार खरे से हुआ था। विवाह के लगभग 45 दिन बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात वह अपने परिचित मिथलेश ठाकुर के साथ घर से निकल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ग्राम दैहान के पास रेलवे ट्रैक तक पहुंचे, जहां उनके बीच काफी देर तक बातचीत और विवाद होता रहा। पुलिस के मुताबिक मृतक मिथलेश ठाकुर महिला पर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा था। इसी दौरान ट्रेन आने पर हादसा हो गया, जिसमें मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला ने ही डायल-112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मिथलेश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया। इधर, महिला के पति टीकम कुमार खरे ने बताया कि देर रात पत्नी के घर से गायब होने पर परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू की गई थी। बाद में हादसे की जानकारी मिलने पर वे अस्पताल पहुंचे। बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि महिला और मृतक की पहचान करीब ढाई वर्ष पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच संपर्क बढ़ा था। पुलिस के अनुसार मृतक विवाहित था और उसकी एक बेटी भी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...