BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  थाना कोनी पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं गंभीर आपराधिक प्रकरण में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06.05.2026 को ग्राम रमतला निवासी प्रार्थी राजेंद्र साहू ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत पर थाना कोनी में तत्काल अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं सतत पतासाजी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को सकुशल बरामद किया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाया गया था और उसके साथ आपराधिक कृत्य किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी भीमा सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी ग्राम रमतला, थाना कोनी, को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत इस प्रकार के मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त... HPCL के नाम पर ‘डुप्लीकेट तेल’ का खेल; तीन दुकानों पर पुलिस की रेड, 2.50 लाख का माल जब्त..56 नग डुप्... सीपत के पुष्पेंद्र दास महंत को भाजपा संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बिलासपुर ग्रामीण IT सेल के सहसंयोजक ... सरकार का बड़ा फैसला; महिला एवं बाल विकास विभाग में 50 सुपरवाइजरों की सीधी भर्ती को मंजूरी..मंत्री लक... भारत भूमि प्राणों से भी प्यारी, मातृभूमि के लिए सर्वस्व न्योछावर को रहें तत्पर; स्वतंत्रता दिवस पर ब... उसलापुर स्टेशन पर ‘प्रीमियम’ सुविधा की शुरुआत, यात्रियों को मिलेगा एयरपोर्ट जैसा खानपान अनुभव; दक्षि... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति का तराना, आरपीएफ बैंड ने बांधा समां; ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं... भारत माता की भव्य महाआरती से गूंजा बिलासपुर, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर; स्वतंत्रता दिवस पर मा... खूंटाघाट में ‘मौत से सेल्फी’; खतरे की हद पार कर गए लोग..पुलिस ने मौके पर ही सिखाया सबक!