ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कोरबा में आधी रात गुंडों का तांडव, फायरिंग और मारपीट के बाद सड़क किनारे फेंका, ASI के बेटे को कुचला, पत्रकार पर जानलेवा हमला!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपराधियों ने जमकर आतंक मचाया। बुधवारी बाईपास से बलगी मार्ग तक हुई घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि बदमाशों ने पहले एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) के बेटे को वाहन से कुचल दिया, फिर पीछा कर रहे एक युवा पत्रकार पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्रकार ने हमलावरों पर फायरिंग, मारपीट और लूटपाट का भी आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 1 से 3 बजे के बीच की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवारी बाईपास पर एक काली एसयूवी और सफेद बोलेरो सवार युवकों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान वहां मौजूद ASI रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि रात्रे को बोलेरो चालक ने कथित तौर पर तेज रफ्तार वाहन से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीछा करने पर पत्रकार को बनाया निशाना…….

घटना को देखकर युवा पत्रकार अरविंद राठौर और उनके साथी साहिल निर्मलकर ने स्कूटी से बोलेरो का पीछा किया। आरोप है कि बलगी मोड़ के पास पहले से मौजूद 25 से 30 युवकों ने उन्हें घेर लिया। अरविंद को स्कूटी से उतारकर जबरन वाहन में बैठाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया तथा एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर धमकाया। आरोप है कि इस दौरान हवा में फायरिंग भी की गई। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद बदमाशों ने उसे सड़क किनारे छोड़ दिया।

नकदी और जेवरात लूटने का आरोप…..

अरविंद राठौर ने आरोप लगाया है कि हमलावर उसके पास से करीब एक लाख रुपये नकद, आईफोन, सोने की अंगूठी और चेन लेकर फरार हो गए। होश आने पर उन्होंने दूसरे मोबाइल से अपने परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

दो घायलों का इलाज जारी…..

घायल पत्रकार अरविंद राठौर और चंद्रमणि रात्रे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। चंद्रमणि की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। वहीं पत्रकार का उपचार कोरबा के एक निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच…..

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को सूचना दी गई, जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस पुराने विवाद, आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!