BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में जमीन सौदे के नाम पर 64 लाख की ठगी, कांग्रेस नेता समेत तीन पर केस दर्ज….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक बिल्डर से 64 लाख रुपए की ठगी किए जाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में एक कांग्रेस नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गोंड़पारा निवासी पंकज भोजवानी, जो पीएम कंस्ट्रक्शन के पार्टनर हैं, ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के माध्यम से उनकी मुलाकात नागेंद्र राय से हुई थी। दोनों ने मिलकर उन्हें श्रीकांत वर्मा मार्ग के पास जूना बिलासपुर स्थित एक जमीन दिखाई। आरोप है कि जमीन का सौदा 3 करोड़ रुपए में तय किया गया था। इसके बाद पीड़ित की मुलाकात जमीन मालिक ज्ञान सिंह और उसकी पत्नी से कराई गई। भरोसा दिलाकर आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पंकज भोजवानी से कुल 64 लाख रुपए ले लिए। जब रजिस्ट्री कराने की बात आई तो आरोपी सीमांकन और तकनीकी कारणों का हवाला देकर लगातार टालमटोल करने लगे। इसी दौरान पीड़ित को पता चला कि उसी जमीन के नाम पर किसी अन्य व्यक्ति से भी करीब 50 लाख रुपए लिए गए हैं। ठगी का शक होने पर जब बिल्डर ने पैसे वापस मांगे या रजिस्ट्री का दबाव बनाया, तो आरोपियों ने उन्हें गुमराह करना जारी रखा। अंततः पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने ज्ञान सिंह, टाकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ...