BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; बीड़ी पीते समय बिगड़ा संतुलन: कुएं में गिरने से युवक की दर्दनाक मौत…कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली की घटना, 20-25 फीट पानी से भरे कुएं में डूबने से गई जान, पुलिस जांच में जुटी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम अमाली में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक कुएं की दीवार पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान टुडेश्वर यादव (35 वर्ष) पिता नंदलाल यादव, निवासी ग्राम अमाली के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय टुडेश्वर कुएं की मुंडेर पर बैठा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह लगभग 20 से 25 फीट पानी से भरे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने के कारण उसे समय पर नहीं बचाया जा सका। सूचना मिलने पर कोटा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मर्ग कायम कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....