BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आरोप..सकरी हत्याकांड के बाद बढ़ी चिंता, पहले भी दर्ज हो चुके हैं दोनों पक्षों पर मामले, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में किन्नरों के दो गुटों के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर सामने आया है। बीते दिन रजिया गुट के किन्नर ASP कार्यालय पहुंचे और दूसरे गुट की किन्नर पूजा व उसके साथियों पर मारपीट एवं धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद को लेकर पुलिस में मामले दर्ज हो चुके हैं, इसके बावजूद तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। रजिया गुट के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि पूजा किन्नर और उसके साथी लगातार उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। मारपीट की घटनाओं का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की।

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले…..

रजिया गुट के अनुसार, दोनों गुटों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा है। मारपीट सहित अन्य विवादित घटनाओं को लेकर दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस पहले भी मामले दर्ज कर चुकी है। इसके बावजूद आपसी विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ और दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है।

सकरी में किन्नर की हत्या के बाद बढ़ी चिंता…….

रजिया गुट के सदस्यों ने पिछले महीने सकरी क्षेत्र में हुई एक किन्नर की हत्या की घटना का भी जिक्र किया। उनका कहना है कि इस घटना के बाद किन्नर समुदाय के लोगों में पहले से ही भय का माहौल है। ऐसे में दो गुटों के बीच लगातार विवाद, मारपीट और धमकी की घटनाओं ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। किन्नर समुदाय के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों गुटों के बीच चल रहे विवाद की गंभीरता से जांच की जाए। यदि किसी पक्ष द्वारा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, मारपीट या धमकी देने का प्रयास किया जा रहा है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। रजिया किन्नर ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने समुदाय के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों पक्षों के आरोपों में कितनी सच्चाई है और विवाद की वास्तविक वजह क्या है। फिलहाल किन्नर गुटों के बीच बढ़ते तनाव ने पुलिस के सामने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती बढ़ा दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ... बिलासपुर पुलिस ने रात में घेरा तो खुली पूरी कुंडली; 2 आदतन बदमाश समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई..आपराधिक मं... सेंदरी-मोपका & बैमा-नगोई बाईपास में चाकू-बेल्ट से राहगीरों को लूटा; 7 आरोपियों से 47 मोबाइल बरामद! बिलासपुर: शादी का झांसा देकर महिला का शोषण..विरोध करने पर मारपीट; आरोपी गिरफ्तार, जेल गया भेजा! नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई; तीन आरोपियों को 15-15 साल की सजा...07 माह में पूरा हु...