BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्री केदार कश्यप ने किया लोकार्पण, प्राकृतिक नजारों के बीच पर्यटकों को मिलेगी बेहतर सुविधा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल बिलासा ताल की खूबसूरती में एक और नया आकर्षण जुड़ गया है। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को बिलासा ताल में 24.38 लाख रुपये की लागत से तैयार वुडन ब्रिज का लोकार्पण किया। प्राकृतिक और मनोरम वातावरण के बीच तैयार किया गया यह आकर्षक वुडन ब्रिज पर्यटकों और शहरवासियों के लिए नया आकर्षण केंद्र बनेगा। ब्रिज के निर्माण से बिलासा ताल परिसर में घूमने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। वुडन ब्रिज को बिलासा ताल के प्राकृतिक परिवेश और पर्यटन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इसके निर्माण से यहां पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बिलासा ताल की खूबसूरती में भी इजाफा होगा। लोकार्पण कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडे, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव मनोज पिंगुआ, पीसीसीएफ अरुण पाण्डेय, सीसीएफ मनोज पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, वन मंडलाधिकारी नीरज सिंह और नगर निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। वुडन ब्रिज के शुरू होने के साथ ही बिलासा ताल में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ा है। अब प्राकृतिक परिवेश के बीच बने इस ब्रिज को देखने और यहां घूमने के लिए शहरवासियों के साथ पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ... बिलासपुर पुलिस ने रात में घेरा तो खुली पूरी कुंडली; 2 आदतन बदमाश समेत 5 पर बड़ी कार्रवाई..आपराधिक मं... सेंदरी-मोपका & बैमा-नगोई बाईपास में चाकू-बेल्ट से राहगीरों को लूटा; 7 आरोपियों से 47 मोबाइल बरामद!