ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 112 का चालक गिरफ्तार…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। इस वारदात में डायल 112 सेवा का चालक समेत कुल पांच आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी 112 के चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 11 बजे 112 के चालक ने युवती को फोन कर बंकी क्षेत्र के एक सुनसान आवासीय क्वार्टर में बुलाया। वहां पहले से मौजूद चार अन्य युवकों के साथ मिलकर आरोपियों ने जबरदस्ती युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी युवती को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। होश में आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को बांकीमोंगरा थाना भेजा। कोरबा पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 112 सेवा में कांट्रेक्चुअल आधार पर कार्यरत था। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ...