Raftaar News Cg

सीपत: 16 अक्टूबर को NTPC में चक्काजाम…मांग पूरी नहीं होने पर सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए एसोशिएशन के सदस्य, पढ़िए पूरी खबर…….

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट एसोशिएशन के सदस्य सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे और एनटीपीसी प्लांट के प्रभावित क्षेत्र से संबंधित गंभीर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। एसोशिएशन के सदस्यों ने कहा कि वे एनटीपीसी सीपत से प्रभावित हैं और उनके पास बड़ी गाड़ियां हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है।

एसोशिएशन के सदस्यों ने बताया कि एनटीपीसी सीपत के प्रभावित निवासियों की गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। इसके अलावा राखड़ के परिवहन में भी क्षेत्रीय लोगों की गाड़ियां शामिल नहीं की जा रही हैं, जिससे स्थानीय ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनटीपीसी सीपत से राखड़ ओवरलोड ले जाया जा रहा है।

पिछले सप्ताह जिला प्रशासन से की गई उचित कार्यवाही की मांग के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इस निराशा के चलते एसोशिएशन ने 16 अक्टूबर को एनटीपीसी सीपत के एस डाइक नम्बर 2 व 3 और मटेरियल गेट के सामने चक्काजाम करने और एनटीपीसी की गाड़ियों को रोकने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन को एक आवेदन भी दिया है। एसोशिएशन के सदस्यों का कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने देशभर में छेड़ा जाएगा जनआंदोलन; गोहत्या पर केंद्रीय कानून की म... दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का बिलासपुर में विरोध; मोदी-शाह का पुतला फूंका..पुराना बस स्टैंड में... गोल्डन स्टे होटल के कमरे में छिपाकर रखा था 14 हजार लीटर-किलो कृषि सामान; कृषि विभाग ने मारा छापा..4,... बिलासपुर में पूर्व प्रेमिका के निजी फोटो-वीडियो वायरल कर बदनाम करने वाला गिरफ्तार..व्हाट्सऐप अकाउंट ... बिलासपुर के राजेश सोंथालिया को बड़ी जिम्मेदारी: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के सहायक राज्य आय... ‘तुम्हें मांगने नहीं दूंगी’...गुरु बनने की जिद में किन्नर की हत्या; गला दबाकर उतारा मौत के घाट, वारद... तखतपुर में शराबी बेटे के रोज-रोज के झगड़े से तंग पिता ने उठाई कुल्हाड़ी, बेटे की हत्या..आरोपी पिता ह... बिलासपुर में धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा; दो महिलाओं की मौत..कई घायल! मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया के निवास पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत; कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की ... बिलासपुर के किन्नर पार्टी में खूनी खेल; विवाद के बाद एक किन्नर की मौत..साथी पर हत्या का आरोप!