ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

मोबाइल कारोबारी पर जानलेवा हमला, 20 लाख की लूट……

अंबिकापुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार देर रात एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कैलाश मोड़ के पास स्कूटी से घर लौट रहे एक मोबाइल कारोबारी पर बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया और करीब 20 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की पहचान राम मंदिर क्षेत्र स्थित अग्रवाल इंटरप्राइजेज के संचालक अनिल अग्रवाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रविवार रात अपने सब-डीलरों से लगभग 20 लाख रुपये का कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सत्ती मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से अनिल अग्रवाल सड़क पर गिर पड़े और आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर भाग निकले। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक पहले बैग छोड़ते हुए और फिर वापस आकर उसी बैग को उठाकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहा है। घायल हालत में कारोबारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि वारदात के बाद आरोपी जगदीशपुर गांव के खेत में रुककर पैसों का बंटवारा कर रहे हैं। इस इनपुट पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने लूट की रकम में से 18 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले अनिल अग्रवाल की दुकान में काम कर चुके हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र... CMD कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ का संदेश; मासिक धर्म से लेकर साइबर फ्रॉड तक, छात्राओं को दी सुरक्षा की स... तखतपुर के काली मंदिर में आधी रात चोरों का धावा; दानपेटी तोड़ी, सोने-चांदी के जेवर उड़ाए, CCTV में कै... बिलासपुर में किन्नर गुटों में टकराव से गरमाया माहौल; ASP कार्यालय पहुंचा रजिया गुट, मारपीट-धमकी के आ... सीपत में सड़क हादसे रोकने की पहल; NTPC से गौशाला और डॉग शेल्टर की मांग, पिछले साल का आवेदन बेअसर..हज... बिलासपुर; चलती बस में झपटमारी का ‘गैंग’ बेनकाब..7 महिलाओं समेत 9 गिरफ्तार, 20 हजार में बेची थी सोने ...