BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; यातायात पुलिस की ईमानदारी और संवेदनशीलता! दो महिलाओं का मोबाइल-पर्स लौटाकर बढ़ाया भरोसा..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर यातायात पुलिस ने एक बार फिर मानवता और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। गुरुवार को शहर के दो प्रमुख चौराहों महाराणा प्रताप चौक और नेहरू चौक में दो महिलाओं का मोबाइल और पर्स गिर जाने पर वहां तैनात सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित वापस लौटाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में शहर में यातायात व्यवस्था के साथ-साथ आम नागरिकों की मदद हेतु पुलिसकर्मियों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह सराहनीय कार्य सामने आया। महाराणा चौक पर ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को सड़क पर एक महिला का पर्स मिला। ड्यूटी में तैनात सहायक उपनिरीक्षक प्रकाश बाबू कुर्रे, आरक्षक भोला साहू एवं हेमंत कौशिक ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को कब्जे में लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रधान आरक्षक जावेद अली ने पर्स की पहचान कर महिला से संपर्क किया और उसे चौक बुलाया गया। महिला के आने पर उसका पर्स सकुशल सौंप दिया गया, जिसमें दो मोबाइल, नकदी, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। चकरभाठा निवासी महिला ने पर्स वापस पाकर खुशी जाहिर की और बिलासपुर पुलिस का धन्यवाद किया। वहीं दूसरी ओर नेहरू चौक पर प्रधान आरक्षक नाहिद हुसैन एवं आरक्षक ओंकार कश्यप को एक मोबाइल लावारिस हालत में मिला। कुछ समय बाद उस मोबाइल पर कॉल आने पर उन्होंने कॉलर को सूचना दी कि मोबाइल नेहरू चौक में मिला है। मोबाइल स्वामी ने स्वयं पहुंचकर मोबाइल की पहचान की और उसे सुरक्षित वापस सौंपा गया। बिलासपुर पुलिस की यह पहल आमजन के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करती है। इस नेक कार्य के लिए यातायात पुलिस की चारों ओर सराहना हो रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...