ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का साया, छात्रों-शिक्षकों में दहशत…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कोंडागांव जिला के ग्राम करंजी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्राचार्य कार्यालय के ठीक सामने तंत्र-मंत्र से जुड़ी संदिग्ध सामग्री मिली। लाल कपड़ा, कटे हुए नींबू, सिंदूर, लाल धागा, रंगोली और एक अधूरा पुतला देखकर स्कूल परिसर में डर का माहौल बन गया। विद्यालय की प्राचार्या देवयानी चौधरी ने बताया कि 17 दिसंबर को स्कूल पहुंचते ही ऑफिस के सामने ये वस्तुएं रखी दिखीं। इसे देखकर शिक्षक, छात्र और स्टाफ सहम गए। आशंका है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर भय फैलाने के उद्देश्य से यह हरकत की है। संभावना जताई जा रही है कि देर रात किसी ने तंत्र-पूजा जैसी गतिविधि की। घटना के बाद छात्रों और शिक्षकों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। कई लोगों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और विद्यालय परिसर में शुद्धिकरण पूजा कराने की मांग की है। मामले की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रमुखों को दे दी गई है, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा सकें। इस बीच, भारती प्रधान ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है और जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना का असर स्कूल की पढ़ाई पर भी पड़ा है। छात्र और शिक्षक मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे हैं। प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द जांच पूरी कर दोषियों की पहचान की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...