BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO: कोटा में तांडव; घर में घुसकर युवक और चाचा पर जानलेवा हमला, हथियार लहराने का वीडियो वायरल..मुख्य आरोपी गिरफ्तार अन्य फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। राममंदिर चौक के पास हुए एक विवाद के बाद आरोपियों ने देर रात एक युवक के घर में जबरन घुसकर खतरनाक हथियारों से हमला किया। इस वारदात में प्रार्थी शुभम श्रीवास और उसके चाचा को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना 14 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। आरोपियों ने घर में घुसते ही अश्लील गाली-गलौच शुरू की और धारदार व घातक हथियारों से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पड़ावपारा स्थित काली मंदिर के पास आरोपियों द्वारा हथियार लहराते हुए वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा करने का प्रयास किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोटा में गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी चांद खान (21 वर्ष) निवासी पड़ावपारा कोटा को धान मंडी के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर दोमुंहा तबली, लोहे का पाइप, चैन स्प्रोकेट सहित अन्य घातक हथियार बरामद कर विधिवत जप्त किए गए। प्रकरण में एक अपचारी बालक की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके विरुद्ध किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पृथक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...