ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तांत्रिक की ठगी से मची सनसनी, पूजा के बहाने नशीला लड्डू प्रसाद खिलाया, 5 लोग बेहोश, जेवर लेकर फरार, आरोपी गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव में एक तांत्रिक ने पूजा–पाठ के नाम पर परिवार को ठगी का शिकार बना लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी तांत्रिक ने घर में पूजा कराने के दौरान प्रसाद के लड्डू में नशीली दवा मिला दी। परिवार के कुल 8 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिसके बाद एक ही परिवार के 5 लोग बेहोश हो गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में रखे करीब 60 हजार रुपये के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तांत्रिक सत्यनारायण साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रायपुर का निवासी बताया जा रहा है। बेहोश हुए सभी 5 लोगों को इलाज के लिए महासमुंद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत! बिलासपुर; शिक्षक सिर्फ पढ़ाएं नहीं, संस्कार भी गढ़ें: कलेक्टर संजय अग्रवाल, दो दिन में लक्ष्य पूरा क... बिलासपुर; 3 से 6 हजार में कैसे चलेगा घर..वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कोटवारों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्... सीपत; खेल मैदान के नाम पर 1.30 लाख का भुगतान, काम नहीं होने का आरोप, सरपंच पर गबन के आरोप! बिलासपुर; नकटी विस्थापन के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका..बेघर परिवारों... बिलासपुर; विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा: छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक पर अभद्रता का लगाया आरोप,... बिलासपुर; बकाया किराया नहीं चुकाने पर निगम का एक्शन: नए बस स्टैंड की 20 से अधिक दुकानें सील, एक सप्त...