ChhattisgarhRaftaar News Cg

इंदिरा मार्केट में भीषण अग्निकांड: 4 दुकानें जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) रविवार देर रात भीषण आग लगने से इंदिरा मार्केट की चार दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस हादसे में जूते-चप्पल सहित अन्य सामान जलने से एक करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है, जहां रात करीब 11 बजे एक जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की तीन अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही थीं और रात के अंधेरे में पूरा इलाका रोशनी से भर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालात की गंभीरता को देखते हुए भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से भी दमकल वाहन बुलाए गए। कुल 6 दमकल गाड़ियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तड़के लगभग 3 बजे आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक चारों दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली लोड के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...