BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर, लाल बत्ती लगी बोलेरो से फॉरेस्ट गार्ड की कथित वसूली, किसान की शिकायत पर जांच शुरू……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा वनमंडल के सल्का क्षेत्र में पदस्थ फॉरेस्ट बीट गार्ड मिसाल खान पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं। किसान श्याम बंजारे ने वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत देते हुए बताया कि गार्ड लाल बत्ती लगी बोलेरो में पहुंचकर कार्रवाई का दबाव बनाता है और पैसे मांगता है। घटना दो दिन पुरानी बताई जा रही है। किसान श्याम बंजारे बबूल की लकड़ी लेकर सल्का बीट के नाका चौक स्थित धर्मकांटे पर पहुंचा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट लिखी लाल बत्ती लगी बोलेरो मौके पर पहुंची। वाहन से उतरे फॉरेस्ट गार्ड ने किसान से पूछताछ शुरू की और कार्रवाई की धमकी देते हुए कोरे कागज पर तीन लोगों से पंचनामा के नाम पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद किसान के ट्रैक्टर को कार्यालय ले जाकर मोबाइल, गाड़ी और चाबी भी रख ली गई। किसान का आरोप है कि गार्ड ने पांच हजार रुपए लेने के बाद ही ट्रैक्टर और मोबाइल लौटाया। मामले की शिकायत मिलने के बाद कोटा रेंज के एसडीओ और रेंजर ने बीट गार्ड के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वन विभाग का कहना है कि तथ्य जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!