ChhattisgarhRaftaar News Cg

VIDEO; अमानवीय सजा का मामला, शिक्षकाओं ने बच्चे को पेड़ से लटकाया वीडियो वायरल, अभिभावकों में आक्रोश….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) सूरजपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक स्कूल की शिक्षिकाओं ने मासूम बच्चे को अमानवीय सजा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चा शर्ट में फंसाकर पेड़ पर लटका दिखाई दे रहा है। इसे देखने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश फैल गया है। मामला हंस वाहिनी विद्या मंदिर, नारायणपुर (आमापारा) का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा पेड़ पर कपड़े के सहारे लटका हुआ है और उसी हालत में इधर-उधर घूमने की कोशिश कर रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिक्षिकाएं इसे रोकने के बजाय वीडियो रिकॉर्ड करने से मना करती दिख रही हैं। बच्चे को ऐसी सजा क्यों दी गई, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन वीडियो सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों ने इसे क्रूरता करार देते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल मामला शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...