ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पूर्व सरपंच की निर्मम हत्या का खुलासा, जमीन विवाद बनी वजह, तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सकरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ग्राम चोरभट्ठी खुर्द में आज सुबह मनबोध यादव का खून से सना शव तालाब के पास मिला था। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। मृतक के बेटे मयंक यादव द्वारा शिकायत दर्ज करने पर सकरी पुलिस ने मर्ग एवं हत्या का अपराध क्रमांक 956/2025, धारा 103(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए तेजी से सुराग जुटाए। कुछ ही घंटों में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जमीन विवाद के चलते मनबोध यादव पर लोहे की धारदार टांगिया से हमला कर हत्या करने पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि सुरेंद्र तिवारी, रवि कुमार लहरे, लक्ष्मीकांत कश्यप, सुमंत कश्यप, रूपेश कौशिक, आशीष शर्मा, अमित पोर्ते, कलीराम यादव, मनोज बघेल और विनोद शास्त्री की अहम भूमिका रही। सकरी पुलिस की यह तेज, सटीक और समन्वित कार्रवाई कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी तत्परता और प्रभावी कार्यों का मजबूत उदाहरण पेश करती है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

  1. गौतमचंद साहू (33 वर्ष)
  2. गुलाबचंद साहू (30 वर्ष)
  3. अजय ध्रुव (22 वर्ष)
YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...