ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार, भेजा गया जेल……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में एक फर्जी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी खुद को तंत्र-मंत्र से समस्याएं दूर करने वाला बताता था और इसी बहाने युवती के घर आना-जाना करता था। पुलिस के अनुसार, अमलेश्वर निवासी हेमंत अग्रवाल ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार युवती का शोषण करता रहा। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने जबरन गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर 19 नवंबर 2025 को आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसका अपहरण कर उसे दंतेवाड़ा ले गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 21 नवंबर को आरोपी को पकड़ा था, लेकिन भिलाई-3 थाना परिसर से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। लगभग दो महीने तक फरार रहने के बाद दुर्ग पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी जंगल में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जंगल में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और गर्भपात कराने की बात स्वीकार की है। मामले की जांच पूरी कर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...