BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बस हादसे के बाद आगजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला पूरा राज़….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने दुर्घटना के बाद बस में आग लगाने वाले आरोपी खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 2 दिसंबर की रात पेन्ड्रा–रतनपुर मुख्य मार्ग के बंजारीघाट (केन्दा) इलाके में हुई थी। जानकारी के अनुसार दीप ट्रैवेल्स की बस (सीजी 10 जी 0336) को चालक ने लापरवाहीपूर्वक संचालित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद बस घाट में फंसी हुई थी। उसी रात वाहन में आग लगने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन स्वामी संदीप कुमार साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने आगज़नी का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बस में आग किसी अज्ञात व्यक्ति ने नहीं बल्कि बस के ही खलासी शिवा उर्फ शेरप्रताप सिंह ने लगाई थी। बताया गया कि वह वाहन स्वामी के व्यवहार से नाराज़ था। रात में बस की सुरक्षा में लगे उसके साथी गर्म कपड़े लेने गए थे, उसी दौरान उसने सीट के फोम में आग लगाकर पूरी बस को जला दिया। इसके बाद उसने मालिक और साथियों को गुमराह करने के लिए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाए जाने की बात कही। मामले में धारा 326(च), 324(5) बीएनएस के तहत अपराध सिद्ध पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव... बिलासा ताल में नया आकर्षण; 24.38 लाख के वुडन ब्रिज का लोकार्पण, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार..वन मंत्र...