ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

गली के बेजुबान कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला..दो आरोपी गिरफ्तार!

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग पुलिस ने जामुल क्षेत्र मेंगली के एक बेजुबान कुत्ते को बेरहमी से मारने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 325, 3(5) तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। घटना 1 मार्च 2026 की तड़के करीब 3:30 बजे थाना जामुल क्षेत्र के एमपीईबी चौक की है। प्रार्थी मदन साहू निवासी एमपीईबी चौक जामुल ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के मुर्तुजा अली और राहुल मारकण्डे ने गली के एक कुत्ते को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 136/2026 पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धाराओं 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

1. मुर्तुजा अली (30 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, जामुल,

2. राहुल मारकण्डे (23 वर्ष), निवासी सांई मंदिर के पास, जामुल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...