ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बाल सुधार गृह से फिर फरार हुए नाबालिग, 26 दिनों में दूसरी बड़ी चूक…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलगांव स्थित बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। 28 नवंबर की रात यहां से 7 अपचारी नाबालिग दीवार फांदकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हुई और अगले दिन 4 बच्चों को आसपास के इलाकों से पकड़ लिया गया। लेकिन अब भी 3 नाबालिगों का कोई पता नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बच्चे दुर्ग जिले की सीमा पार कर चुके हैं, जिनकी तलाश जारी है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना पहली नहीं है। इसी केंद्र से 3 नवंबर को भी 3 नाबालिग फरार हुए थे, जिनमें हत्या और लूट के मामलों में शामिल बच्चे भी थे। सिर्फ 26 दिन के भीतर दो बार सुरक्षा में सेंध लगना विभागीय लापरवाही की साफ तस्वीर पेश करता है। पुलिस भी बार-बार होने वाली इन घटनाओं से परेशान है, क्योंकि हर बार बच्चों को ढूंढने में भारी समय और संसाधन खर्च होते हैं। घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब लेने की कोशिश की गई, लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार जांभुलकर और बाल विकास अधिकारी अजय साहू ने न तो फोन उठाया, न ही वापस कॉल किया। लगातार फरारी, कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय चुप्पी ने पुलगांव बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...