BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने और शादी का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को पीड़िता की मां ने थाना सीपत पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि ग्राम लूफा निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (21) नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर उसका लगातार दैहिक शोषण किया। शिकायत के आधार पर थाना सीपत में बीएनएस की धारा 137(2), 64(2)(एम) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह ग्राम लूफा में मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत राजेश मिश्रा ने पुलिस टीम गठित कर ग्राम लूफा, चौकी बेलगहना, थाना कोटा क्षेत्र के लिए रवाना किया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सुरेंद्र कुमार यादव को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाना लाया। पूछताछ के बाद अपराध स्वीकार करने पर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....