ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ठेकेदार ने निशक्त मजदूर को दिया 15 हजार का बाउंस चेक, मजदूरी मांगने पर धमकी……

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे एक निशक्त मजदूर को ठेकेदार द्वारा मेहनताना के रूप में दिया गया चेक बाउंस हो गया। मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने उसे धमकाने की भी कोशिश की। मामला सामने आने के बाद पीड़ित दंपत्ति ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के पचौरी सारागांव निवासी नरेश कुमार रोहिदास एक पैर से निशक्त हैं और पिछले छह महीने से अपनी पत्नी के साथ कोरबा के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरी कर रहे थे। दीपावली के पहले उन्होंने ठेकेदार से मेहनताना मांगा तो ठेकेदार ने उन्हें 15 हजार रुपये का चेक दिया। लेकिन बैंक में जमा करने पर वह चेक बाउंस हो गया। नरेश का कहना है कि चेक बाउंस होने के बाद जब उन्होंने दोबारा पैसे की मांग की, तो ठेकेदार ने उन्हें धमकाया। पीड़ित ने बताया कि वे लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका हक नहीं मिला है। बता दें कि सीजीएमएससी ने करीब 324 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण का ठेका कोलकाता की सरकारी संस्था ब्रीज एंड रूफ को दिया है। इस संस्था ने काम की जिम्मेदारी रांची स्थित दीपांशु बिल्डर को सौंपी है। इनके अधीन कई छोटे ठेकेदार मजदूरों से काम करवा रहे हैं। इस संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना स्थल रजगामार चौकी क्षेत्र का है। मामले की जानकारी संबंधित चौकी को दी जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ...