ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रक्षक बना भक्षक बेटे को छुड़वाने का लालच देकर महिला से छेड़छाड़, संबंध बनाने के दबाव की रिकॉर्डिंग भी मिली, FIR दर्ज, आरक्षक निलंबित…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के भिलाई में एक महिला ने पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेढ़े पर गलत तरीके से छूने और जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला का बेटा पॉक्सो मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि आरक्षक उसे बेटे को छुड़वाने का भरोसा देकर मिलने बुलाता था। महिला ने बताया कि आरक्षक ने चरोदा बस स्टैंड पर बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और प्राइवेट पार्ट छूकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर आरक्षक ने 2 दिन बाद दोबारा मिलने की बात कही। इस दौरान वह लगातार महिला को फोन कर दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने के बाद भिलाई-3 थाने में आरक्षक के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(क)(i) के तहत FIR दर्ज की गई। यह धारा पुलिस कर्मी द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग कर रेप करने से संबंधित है, जिसमें 10 साल से उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। दबाव बढ़ने पर SSP विजय अग्रवाल ने आरक्षक अरविंद मेढ़े को निलंबित कर रक्षित केंद्र भेज दिया। जांच की जिम्मेदारी सीएसपी भारती मरकाम को दी गई है, जिन्हें 7 दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ...