BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली युवती को ऑटो चालक द्वारा बहाने से सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। तारबाहर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर की शाम कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुंदन पैलेस पहुंची थी। वहां गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान युवती की मुलाकात ऑटो चालक से हुई। आरोप है कि चालक ने युवती से कहा कि गरबा शुरू होने तक वह उसे घुमाकर वापस कुंदन पैलेस छोड़ देगा। उसकी बातों पर भरोसा कर युवती दोबारा ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि ऑटो चालक युवती को मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो की ओर ले गया। सुनसान इलाके में ऑटो रोककर चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तारबाहर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा निवासी ऑटो चालक करन भरवे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!