BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग..गौ सेवकों ने सौंपा ज्ञापन! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम झलमला में गौवंशों की मौत के मामले को लेकर मां अंजना सेवा समिति बिलासपुर और गौ सेवकों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। गौवंशों की मौत के पीछे चारा-पानी के अभाव का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही मोपका गौठान में गौवंशों के लिए पर्याप्त चारा-पानी, दवाइयों और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। मां अंजना सेवा समिति के सदस्यों और विश्व हिंदू परिषद के जिला गौ सेवा प्रमुख पवन निर्मलकर के नेतृत्व में गौ सेवकों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर गौवंशों की देखभाल में कथित लापरवाही का मुद्दा उठाया। ज्ञापन में कहा गया कि झलमला में चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण गौवंशों की मौत होने की बात सामने आई है। मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं, मोपका गौठान में भी गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा-पानी, आवश्यक दवाइयां और उपचार की व्यवस्था कराने की मांग रखी गई। गौ सेवकों ने कहा कि गौठान में रहने वाले गौवंशों की नियमित देखभाल और उनकी मूलभूत जरूरतों की पूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है। गौ सेवकों ने प्रशासन से मांग की कि गौठानों की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि चारा-पानी और उपचार जैसी आवश्यक सुविधाओं के अभाव में गौवंशों को परेशानी न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान अमृत यादव, राज कुमारी बघेल, विकास अवसरिया, मोहित यादव, संतोष श्रीवास, भौमिक बघेल सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द