ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चावल कारोबार के नाम पर 1.70 लाख की ठगी, आरोपी बिहार से गिरफ्तार!

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोतवाली पुलिस ने चावल खरीदी-बिक्री के नाम पर 1.70 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को साइबर टीम की मदद से पकड़ा गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रार्थी बांके बिहारी अग्रवाल (प्रोपराइटर, सुलोचना फूड, जांजगीर) ने 12 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि चावल ब्रोकर के माध्यम से आरोपी ओम प्रकाश शर्मा (निवासी बिहार) से मोबाइल पर 900 क्विंटल चावल 2980 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सौदा तय हुआ था। आरोपी ने ट्रक भाड़ा और अन्य खर्च के नाम पर अलग-अलग किस्तों में फोनपे और बैंक खाते के जरिए कुल 1,70,000 रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद उसने माल भेजने के बजाय फर्जी बिल भेजा और फिर अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर तकनीक से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच में आरोपी का लोकेशन बिहार के अररिया जिले में मिला। इसके बाद सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम बिहार रवाना हुई और मालद्वार, जिला अररिया से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ठगी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, बैंक खाता और अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, एएसआई मुकेश कुमार पांडेय, साइबर थाना के निरीक्षक सागर पाठक सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद पर निकली भर्ती..3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका! बिलासपुर में अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने की मांग ने पकड़ा जोर; 30 साल के संघर्ष के बाद अब आर-पार ... एक रुपये की मुहिम से हजारों बच्चों के सपनों को उड़ान; 10 साल में 13,500 से ज्यादा बच्चों तक पहुंची म... बिलासपुर: कोयले की गुणवत्ता में खेल का खुलासा; तीन माह से फरार चल रहा आरोपी चालक गिरफ्तार..5500-5800... बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में युवक से मारपीट के बाद जबरन बाइक में बैठाकर ले जाने का मामला; पुलिस ... तखतपुर में चिमनी की आग ने बुझा दी 70 साल की जिंदगी; घर में सो रही बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत..सुबह... रतनपुर में डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान; पारिवारिक तनाव में उठाया खतरनाक कदम..पुलिस ने समय... बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर मौत का तांडव; चौकीदार हत्याकांड के बाद 18 वर्षीय कैदी ने दी ज... बिलासपुर में ‘जनता के बीच’ तोखन साहू; फरियाद सुनी, मंदिर में पूजा की, भूमि पूजन और बाइक रैली में हुए... वंदे मातरम्’ के कथित अपमान पर बिलासपुर में भाजपा का हल्लाबोल, मशालों के साथ सड़कों पर उतरे कार्यकर्त...