BilaspurChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर ग्रामीण ने अपनी जिला सोशल मीडिया कमेटी की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में हिमांशु यादव को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभिरल सिंह ठाकुर को जिला सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। जारी सूची के अनुसार आशीष शैनिक, पवन पाठक, दिव्यनंद पाटनवार और नरेंद्र त्यागी को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर घोषित इस टीम में कुल 21 पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। नई टीम के माध्यम से जिला स्तर पर भाजपा की सोशल मीडिया गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यक्रमों और पार्टी के डिजिटल प्रचार-प्रसार को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों पर रहेगी। हिमांशु यादव को जिला मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं हिमांशु यादव ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व, जिला अध्यक्ष एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की बात कही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भाजपा बिलासपुर ग्रामीण की सोशल मीडिया टीम में बड़ा फेरबदल; हिमांशु यादव बने जिला मीडिया प्रभारी झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ...