BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट डायवर्ट!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत क्षेत्र के लुतरा शरीफ में आयोजित होने वाले उर्स को लेकर यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। उर्स के दौरान भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था 30 सितंबर की सुबह 6 बजे से 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस के अनुसार, बिलासपुर से बलौदा जाने वाले भारी वाहनों को बिलासपुर से अकलतरा होकर बलौदा जाना होगा। इस दौरान बिलासपुर-सीपत-बलौदा मार्ग भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इसी तरह बलौदा से बिलासपुर आने वाले भारी वाहन बलौदा से अकलतरा होते हुए बिलासपुर पहुंचेंगे। बलौदा-सीपत-बिलासपुर मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, सीपत से बलौदा जाने वाले भारी वाहनों को सीपत-गतौरा होते हुए अकलतरा मार्ग का उपयोग करना होगा। यातायात पुलिस ने सभी भारी वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों से निर्धारित परिवर्तित मार्ग का ही उपयोग करने की अपील की है।

श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था……

उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। बलौदा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दादी अम्मा के आगे मंडी क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी, जबकि सीपत की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आदिवासी मंदिर के पास पार्किंग स्थल निर्धारित किया गया है। यातायात पुलिस ने कहा है कि उर्स के दौरान आवश्यकता के अनुसार सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए अन्य तात्कालिक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा सकते हैं। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और मौके पर तैनात यातायात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आम नागरिकों के सुचारु आवागमन को बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झलमला में गौवंशों की मौत पर गरमाया मामला; चारा-पानी के अभाव का आरोप, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग... सीपत; लुतरा उर्स को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार..30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भारी वाहनों की NO-ENTRY, रूट... लुतरा शरीफ में गूंजा अजीमुशान जलसा-ए-तकरीर; शाही संदल-चादर में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम..किछौछा शरी... 17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द