ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

नाबालिग छात्रा से लगातार दुष्कर्म करने वाला फरार शिक्षक गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर!

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जशपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से अनाचार के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक गिरधारी राम यादव उम्र 54 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार छिपता फिर रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार जुटी थीं। 14 नवंबर 2025 को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार पीड़िता जुलाई 2024 से आरोपी शिक्षक के घर में रहकर घरेलू काम करती थी और साथ ही जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई भी जारी रखती थी। रिपोर्ट में बताया गया कि इसी दौरान आरोपी ने उसे कई बार अकेला पाकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म किया। मानसिक रूप से परेशान होकर बालिका आरोपी के घर से भागकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75, 64(2)(M), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 8 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए कई विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। टेक्निकल टीम आरोपी के संभावित लोकेशन का विश्लेषण कर रही थी। सादी वर्दी में एक टीम आरोपी के घर और मोहल्ले में 24 घंटे निगरानी रखे हुए थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच आरोपी अन्यत्र भागने की फिराक में था। बताया गया कि जैसे ही वह कपड़े और पैसे लेने अपने घर पहुंचा, सादी वर्दी में तैनात टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!