BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

तखतपुर हत्याकांड का खुलासा; अवैध संबंध बने वजह, 10 घंटे में पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पांच आरोपी गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तखतपुर क्षेत्र में पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के महज 10 घंटे के भीतर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जागेश्वर पाठक का मंदिर के सामने अधिया खेती के दौरान आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से प्रेम संबंध हो गया था। इसी कारण आरोपी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया। इसी रंजिश के चलते सुरेश धुरी ने पुजारी की हत्या की साजिश रची।

पूजा के बहाने बुलाया, फिर की बेरहमी से हत्या……

सोमवार रात आरोपी सुरेश धुरी ने अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया। इसके बाद आरोपियों ने ईंट और सस्पेंशन पाइप से वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, थाना तखतपुर टीम और एसीसीयू की सक्रियता से अंधे कत्ल की गुत्थी महज 10 घंटे में सुलझ गई। लगातार आरोपियों की पतासाजी के बाद चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया और देर रात धमतरी पुलिस की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को भी भखारा से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. मुख्य आरोपी…सुरेश धुरी पिता बंशीलाल धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी तखतपुर चूलघट रोड,

02. हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड 10, बोदरी थाना चकरभाठा,

03. मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा थाना जरहा, जिला मुंगेली

04. धनराज बंदे पिता जवाहरलाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक माता चौरा, सिरगिट्टी,

05. एक आरोपी नाबालिग।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...