BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

Bilaspur; नो-एंट्री में दौड़ा रेत से भरा हाईवा..तेज रफ्तार की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा थाना क्षेत्र में नो-एंट्री के बावजूद रेत से भरा तेज रफ्तार हाईवा घुसाने वाले चालक ने रविवार शाम एक बुजुर्ग को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। पावर हाउस चौक के पास हुए हादसे में स्कूटी सवार राधेश्याम सिदार (45) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूटी हाईवा के चक्कों तले बुरी तरह दबकर क्षतिग्रस्त मिली। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और हाईवा क्रमांक CG 10 BP 9348 को कब्जे में लिया। चालक चंद्रशेखर यादव (41) निवासी करूमहु, मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। वाहन की नो-एंट्री में आवाजाही और रेत परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई वैध कागज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार आरोपी चालक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहन घुसाकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना घटित की, जिसके चलते उसके खिलाफ धारा 105(बी) बीएनएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/194 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। हाईवा को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया तथा सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...