BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; हसदेव एक्सप्रेस में मोबाइल लूटने वाला आरोपी रेलवे सुरक्षा बल के हत्थे चढ़ा, तोरवा पुलिस को सौंपा गया…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में ट्रेन से मोबाइल लूट की वारदात को रेलवे सुरक्षा बल ने सुलझा लिया है। चुचहियापारा रेलवे ब्रिज के पास हसदेव एक्सप्रेस में मोबाइल छीनने वाले आरोपी को पकड़कर तोरवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। 20 अगस्त को 18249 हसदेव एक्सप्रेस में बिलासपुर से अकलतरा के बीच यात्रा कर रहे एक यात्री से चुचहियापारा रेलवे ओवरब्रिज के पास मोबाइल लूट की वारदात हुई। आरोपी ने ट्रेन की धीमी गति का फायदा उठाकर यात्री पर डंडे से हमला किया और उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। घटना की रिपोर्ट तोरवा थाना में दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल सुरक्षा बल और बिलासपुर मंडल की टास्क टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी प्रवीण यादव उर्फ नानचा (19 वर्ष), निवासी शांति विहार, थाना सिरगिट्टी को घटनास्थल के पास ही रेलवे एरिया से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके पास से 34 हज़ार रुपये कीमत का वीवो T-30 मोबाइल बरामद हुआ। बरामद मोबाइल और आरोपी को RPF ने तोरवा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 361/2025 धारा 304(2) BNS, 2023 में संबद्ध कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे सुरक्षा बल का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...