ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पति जेल में बंद, दोस्तों ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, भाभी ने कराया था संपर्क, तीनों आरोपी गिरफ्तार…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) भिलाई नगर थाना क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि महिला के पति के दो दोस्तों ने मौका पाकर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में पीड़िता की भाभी ने भी आरोपियों की मदद की थी, जिसने दोनों युवकों और महिला के बीच संपर्क करवाया था। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का पति धारा 307 के आरोप में जेल में बंद है। जेल जाने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि बाहर उसके दोस्तों के संपर्क में बनी रहे। इसी बीच पति के एक दोस्त ने पीड़िता की भाभी के माध्यम से उससे बातचीत शुरू की। भाभी ने ही आरोपी का मोबाइल नंबर महिला को दिया और मिलने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसने देखा कि आरोपी का दूसरा दोस्त पहले से मौजूद है। दोनों ने मिलकर महिला को डरा-धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता सीधे थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी युवकों, रामाराव और नकुल के साथ भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि भाभी ने आरोपियों से महिला की पहचान करवाई और संपर्क स्थापित कराया, इसलिए उसे भी सह-आरोपी बनाया गया है। आरोपियों के खिलाफ 70(1), 115(2)-BNS, 127(2)-BNS और 332(b)-BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों के संपर्क में आने के पीछे कोई अन्य कारण या साजिश तो नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता में लेकर जांच की जा रही है और पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...