BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सेंट्रल यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, 18 दिसंबर से कोई सुराग नहीं…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़ से एक बार फिर छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। मरवाही निवासी राहुल यादव पिछले 18 दिसंबर से रहस्यमय तरीके से गायब है। राहुल यूनिवर्सिटी के कोनी परिसर में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र है। वह यूनिवर्सिटी की पीजी में अपने बड़े भाई के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद था, लेकिन उसके बाद अचानक लापता हो गया। परिजनों और दोस्तों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले की सूचना कोनी थाना में दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। पुलिस उसके दोस्तों, सहपाठियों और आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि हाल ही में इसी यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्र अर्सलान अंसारी की मौत का मामला अभी तक पूरी तरह सुलझ नहीं पाया है। ऐसे में एक और छात्र के लापता होने से यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इस घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में डर का माहौल है। सभी ने प्रशासन से राहुल यादव की जल्द से जल्द सुरक्षित तलाश और वापसी की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....