ChhattisgarhRaftaar News Cg

अंधविश्वास बना तीन मासूमों का काल…तीन दिनों में तीन सगे भाई-बहन की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य तंत्र पर उठे सवाल……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) गरियाबंद जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मैनपुर ब्लॉक के धनोरा गांव में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की तीन दिनों के भीतर मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों की जान अंधविश्वास, झोलाछाप डॉक्टर के गलत उपचार और परिजनों द्वारा समय पर अस्पताल न ले जाने के कारण गई। जानकारी के अनुसार मजदूरी करने वाले डमरुधर नागेश अपने परिवार के साथ ससुराल साहिबिन कछार मक्का तोड़ने गए हुए थे। इसी दौरान उनके दो बेटे और एक बेटी को तेज बुखार हो गया। परिजनों ने नजदीकी झोलाछाप डॉक्टर से उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बावजूद बच्चों को अस्पताल ले जाने के बजाय परिवार उन्हें झाड़-फूंक कराने बैगा-गुनिया के पास ले गया। लगातार बिगड़ती हालत के बीच तीनों बच्चों ने अलग-अलग दिनों में दम तोड़ दिया। 11 नवंबर को 8 वर्षीय बेटी अनिता नागेश की हालत बिगड़ने पर उसे अमलीपदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 13 नवंबर सुबह 7 वर्षीय बेटा ऐकराम नागेश को देवभोग ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। 13 नवंबर शाम 4 साल का गोरश्वर नागेश बैगा के यहां झाड़-फूंक के दौरान जान गंवा बैठा।  ग्राम धनोरा की मितानिन कुमारी कामता नागेश ने बताया कि अस्पताल की दूरी, समय पर एम्बुलेंस न मिलना और डॉक्टरों की अनुपलब्धता ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। ग्रामीणों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया। गरियाबंद के सीएमएचओ एसके नवरत्न ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। चार सदस्यीय टीम बनाकर धनोरा गांव भेज दी गई है, जो घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...