ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत–बलौदा–कोरबा मार्ग समेत दो सड़कों के निर्माण को 28.81 करोड़ की मंजूरी..जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों के लिए कुल 28.81 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मंत्रालय रायपुर से 7 नवम्बर को इस संबंध में प्रशासनिक आदेश जारी किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के ईई सी.एस. विंध्यराज ने बताया कि स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से सीपत–बलौदा–कोरबा मार्ग शामिल है, जहां 14.40 किलोमीटर लंबाई तक सड़क मजबूतीकरण कार्य के लिए 20.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं दूसरी सड़क हथनी नवागांव–गोड़ी–उड़गन मार्ग की लंबाई 5.75 किलोमीटर तय की गई है, जिसके निर्माण के लिए 8.40 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। दोनों कार्य वर्ष 2024–25 के बजट में शामिल हैं। विभाग जल्द ही टीएस और टेंडर प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। लंबे इंतजार के बाद सड़क स्वीकृति मिलने पर इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों और यात्रियों में खुशी की लहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; गूगल मैप के भरोसे अधूरे पुल पर चढ़ी कार, 30 फीट नीचे राखड़ में गिरी, चार लोगों की बची जान.... बिलासपुर; बुके नहीं, कॉपी-पेन लाएं'..जन्मदिन पर बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह की अनूठी पहल, जरूरतमंद बच... बिलासपुर में SS पब्लिक स्कूल पर कार्रवाई में देरी पर भड़की एनएसयूआई; शिक्षा विभाग और निगम का घेराव क... बिलासपुर; मदनपुर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप, विकास कार्यों में अनियमितता और 9 लाख की राशि निकालकर... बिलासपुर; केंद्रीय जेल में उम्रकैदी की मौत, एक महीने में तीसरी घटना ..सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, ... बिलासपुर में जनहित के मामलों में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पीएचई ईई को थमाया शो-कॉज नोटिस..जर्जर स्क... बिलासपुर में चौकीदार हत्याकांड पर उबाल; बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर धरना जारी, दोषी अधिकारियों के निल... बिलासपुर; डीजल चोरों को छोड़ना कोनी थाने के ASI को पड़ा भारी..वीडियो वायरल होते ही SSP का एक्शन, तत्... कोटा; 50 साल से बसे परिवारों पर बेदखली की तलवार..जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पंचायत पर प्रताड़ना का ... बिलासपुर; दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में खूनी हमला, हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार..दो फर...