BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में बढ़ती ठंड के कारण स्कूलों के समय बदले, शहर में अलाव की व्यवस्था शुरू…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्कूलों के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने सभी स्कूलों के लिए नया समय जारी किया है। यह आदेश सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और सीबीएसई स्कूलों पर लागू होगा।

नया स्कूल टाइम, दो पालियों वाले स्कूल…..

प्रथम पाली: सोमवार–शुक्रवार सुबह 8:00 से 11:45 बजे

शनिवार – दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे

द्वितीय पाली: सोमवार–शुक्रवार दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे

शनिवार – सुबह 8:00 से 11:45 बजे

एक पाली वाले स्कूल…..

सोमवार–शुक्रवार – सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे

शनिवार – सुबह 8:00 से 11:45 बजे

शहर में अलाव की व्यवस्था….

ठंड से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि ज़ोन कमिश्नरों को आवश्यक स्थानों पर अलाव जलाने कहा गया है। जरूरत पड़ने पर अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला के मुताबिक, शुक्रवार रात से नेहरू चौक, राजीव गांधी चौक, देवकीनंदन चौक, महाराणा प्रताप चौक समेत शहर के अन्य चिन्हित स्थलों पर अलाव जलाए जाएंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...