BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

सीपत क्षेत्र में स्वास्थ्य पर कोयले के दुष्प्रभावों की पड़ताल करेगा सिम्स……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) अब एनटीपीसी सीपत के 5 किमी दायरे में रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य का विस्तृत अध्ययन करेगा। यह अध्ययन कोयला आधारित ऊर्जा उत्पादन से होने वाले पर्यावरणीय प्रभाव और क्षेत्र में बढ़ती बीमारियों को समझने के लिए किया जा रहा है। सिम्स के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण महामारी विज्ञान अध्ययन है, जिस पर करीब 9 लाख रुपए खर्च होंगे। एनटीपीसी सीपत की उत्पादन क्षमता 2080 मेगावाट है और संयंत्र रोजाना 42,000 टन कोयला जलाता है। डॉक्टरों का कहना है कि कोयले के धुएं और PM10 जैसे सूक्ष्म कणों का फेफड़ों, हृदय और रक्तप्रवाह पर गंभीर असर पड़ता है। NFHS-5 के आंकड़ों में इस क्षेत्र में हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एनीमिया और मलेरिया जैसी बीमारियां ज्यादा मिली हैं। बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति भी चिंताजनक बताई गई है। सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह और कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ठाकुर ने बताया कि यह अध्ययन ग्रामीणों की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति और पर्यावरणीय जोखिमों को सामने लाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....