ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, 10 रुपए का लालच देखकर बुलाया, स्वास्थ्य विभाग का ड्रेसर गिरफ्तार…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) धमतरी जिले में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग में ड्रेसर के पद पर कार्यरत रमाकांत पटेल (51) ने बच्ची को 10 रुपए का लालच देकर अपने सरकारी क्वार्टर में ले जाने की कोशिश की। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि मगरलोड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ आरोपी ने बच्ची को क्वार्टर के पास खेलते देखा और उसे 10 रुपए थमाकर एक खाली कमरे में बुलाया। जैसे ही बच्ची अंदर गई, आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की। मासूम किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रमाकांत पटेल को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से मऊगंज का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 18, 6 और बीएनएस की धारा 65, 65(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...