ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र संदेह पर अधेड़ की हत्या, शव तालाब में फेंका, संदिग्ध हिरासत में…..

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा स्थित सराईजोखा बस्ती में 55 वर्षीय ग्रामीण राजाराम राठिया की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि चरित्र संदेह को लेकर किसी ने उनकी बेरहमी से हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों ने तालाब में तैरता शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजाराम के सिर और निजी अंगों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...