BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

पूर्व सरपंच के घर में चल रहा था नकली देसी शराब का बड़ा कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) कबीरधाम जिले के ग्राम पोड़ी में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी शराब बनाने के अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस समर्थित पूर्व सरपंच नंद कुमार कुर्रे के मकान में पिछले कई महीनों से अवैध शराब का उत्पादन बड़े पैमाने पर चल रहा था। इसे गुड़ फैक्ट्री का रूप देकर छुपाया गया था। 26 नवंबर को पुलिस को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर जब टीम मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने शराब बनाने का सामान रेत में दबाकर छिपाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पूरे प्लांट का खुलासा कर दिया। यहां से पैकिंग सामग्री, होलोग्राम, ढक्कन, रसायन, स्पिरिट, खाली बोतलें, जरीकेन और बॉटलिंग मशीन समेत भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। जांच में पता चला कि नकली प्लेन देशी शराब तैयार करने के लिए पूरा सेटअप झारखंड से मंगाए गए सामान के जरिए चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 8820 एमएल नकली शराब भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि पैकिंग और होलोग्राम जैसी नकली सामग्री झारखंड से मंगवाई जाती थी। इससे साफ है कि गिरोह का नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है।

ये हैं गिरफ्तारी और फरार आरोपी…..

नंद कुमार कुर्रे (34)

इस्लाम उर्फ सुहू (45)

शेख साजिद (28)

छोटू उर्फ दिनेश चंद्रवंशी (26)

इसके अलावा एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एक अन्य साथी पहले से ही गांजा प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि यह कारोबार कितने समय से चल रहा था, कच्ची सामग्री कहां से आती थी और तैयार शराब किन क्षेत्रों में सप्लाई होती थी। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

जब्त सामग्री में शामिल……

1.8820 ML नकली देशी शराब

2.नकली स्टिकर, होलोग्राम

3.बड़ी संख्या में खाली बोतलें

4.प्रिंटेड ढक्कन

5.42 जरीकेन, 19 पानी के जार

6.3 बॉटलिंग मशीन

7.अन्य पैकिंग सामग्री

पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम की कई धाराओं एवं बीएनएस की धारा 318, 336, 340 व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...