BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में 11 दिन से लापता किशोर की तलाश में भटक रहा नायक परिवार..एसपी ऑफिस में लगाई गुहार, तोरवा पुलिस पर लापरवाही के आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) तोरवा क्षेत्र निवासी महेश नायक का 17 वर्षीय बेटा विजय कुमार नायक पिछले 11 दिनों से लापता है। परिजनों ने लगातार खोजबीन के बाद बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह से मदद की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार 15 नवंबर सुबह 9:30 बजे घर से निकले विजय की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। परिवार ने 16 नवंबर को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की कार्रवाई को परिजन धीमी बता रहे हैं। परिवार अपने स्तर पर पोस्टर, पंपलेट और सोशल मीडिया के जरिए खोज अभियान चला रहा है। लंबे इंतजार और अनिश्चितता के कारण नायक परिवार किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित है। एसपी से मुलाकात के बाद परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस अब मामले में तेजी लाएगी और विजय को जल्द खोज निकाला जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...